पूर्व प्रधान सुब्हान खान ने विधायक बंदना सिंह का जनपद में प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत
आजमगढ़- सगड़ी विधायक वंदना सिंह के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उनके गृह जनपद में प्रथम आगमन पर पूर्व प्रधान अंजान शहीद सुब्हान खान ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान सुब्हान खान ने कहा कि- विधायक बंदना सिंह एक साफ-सुथरी छवि के नेता है। इनका पारिवारिक बैकग्राउंड बहुत ही अच्छा है। सगड़ी के विकास में इनके परिवार का अहम योगदान रहा, हम किसी दल या पार्टी को देखकर वोट नहीं करेंगे विधायक से हमारा पारिवारिक संबंध रहा है। हम अपने परिवार और अपने लोगों के साथ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। हमारी इच्छा है कि एक बार फिर वंदना सिंह विधायक बनें।
इस दौरान सैकड़ों लोग विधायक का स्वागत करने के लिए घंटो इंतजार करते रहे। समर्थक उत्साहित रहे। और जमकर विधायक बन्दना सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।




















































Leave a comment