Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आशा कार्यकर्ती के साथ मारपीट, रजिस्टर भी फाड़ा, मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की मांग

आजमगढ़- जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी यासीन बानो पत्नी सुफियान अहमद ने जीयनपुर थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया। पीड़ित 1 दिसंबर को खालिसपुर उप केंद्र पर एनम पुष्पावती देवी के साथ टीकाकरण का कार्य चल रहा था। जिसमें उनकी ड्यूटी लगी हुई थी। दोपहर करीब 3:00 बजे गांव के ही सैफ व फैज अहमद पुत्र सरफराज कोविड का टीका लगवाने आए तो उनसे आधार कार्ड मांगा गया। इसी बात को लेकर दोनों लोग हम पीड़ित को भद्दी भद्दी गालियां देने लगे और मारा-पीटा भी। जिससे पीड़ित को चोटें भी आई है और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगे, रजिस्टर भी फाड़ दिया। इसके साथ ही जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। जिस पर जीयनपुर कोतवाली में सैफ एवं फैज पुत्र सरफराज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही पीड़िता के साथ आज दर्जनों आशाओं ने इस मामले में कार्यवाही की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई। इस मामले में डॉ प्रदीप राय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अजमतगढ़ ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, इस मामले को लेकर जीयनपुर कोतवाल और एसडीएम सगड़ी को अवगत करा दिया गया है। वही तहरीर दे दी गई है और मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है जिसमें आगे अब कार्यवाही की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh