Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सड़क ब्रेकर को लेकर हुई दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष हुआ गम्भीर रूप से घायल : बिलरियागंज


बिलरियागंज। आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के भकुराचांदी गांव में सड़क ब्रेकर बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई । ग्रामीणों के अनुसार गांव के बगल से आर सी सी सड़क जा रही थी।उसी सड़क पर अमन कुमार पुत्र देवी प्रसाद सड़क पर ब्रेकर बना रहा था। इसी दौरान सुमेर यादव पुत्र दहारी, हरेंद्र पुत्र सुमेर यादव,रामबदन यादव पुत्र रामफेर व सोनू पुत्र रामबदन यादव ने मिलकर मारने लगे। हल्ला सुनकर ग्रामीणों ने मौके पहुच कर झगड़ा छुड़ा रहे थे इसी बीच विवेक पुत्र श्यामनरायन राजभर मौजूद था वह भी झगड़ा करने से मना कर रहा था।उसको भी मनबढ़ो ने मारना शुरू कर दिया। उसके सिर में गम्भीर चोंट लगी है। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह दोनों की जान बचाई । इसके बाद दोनों को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में ले गये। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। थाना में प्राथमिकी दर्ज हो गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh