Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सड़क परिवहन मंत्रालय से मिल चुकी है मंजूरी अगले हफ्ते किसी भी दिन चालू हो जायेगा टोल टैक्स दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर आइये...

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अगले हफ्ते से टोल टैक्स लगने लगेगा। सड़क परिवहन मंत्रालय से टोल की मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद इसे गैजेट में छपने के लिए भेजा जाएगा। गैजेट में प्रकाशित होने के बाद न्यूजपेपर में विज्ञापन देकर पब्लिक को सूचित किया जाएगा। इसके बाद इस पर टोल की वसूली शुरू हो जाएगी। एनएचआई के प्रॉजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में यह पूरा सप्ताह निकल जाएगा। अगले सप्ताह में किसी भी दिन से टोल टैक्स की वसूली शुरू कर दी जाएगी।
वहीं दूसरी तरफ टोल वसूली का काम जिस कंपनी को दिया गया है। वह भी अपने स्तर पर स्टाफ की तैनाती एक-दो दिन में शुरू कर देगा। ट्रायल की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यदि कोई सराय काले खां से लेकर मेरठ तक कार से सफर करता है तो उसे एक तरफ के लिए 140 रुपये का टोल देना होगा। अगर आप डीएमई पर इंदिरापुरम से चढ़ते हैं तो मेरठ तक के लिए 95 रुपये का टोल देना होगा।
इसके अलावा मेरठ के लिए डूडाहेड़ा से 75 रुपये और डासना से केवल 60 रुपये का टोल कटाना होगा। अभी तक लोग इस एक्सप्रेसवे पर बिना टोल दिए हुए ही चल रहे थे, लेकिन अगले हप्ते में किसी दिन से चालू कर दिया जायेगा इससे पब्लिक की जेब ढीली करनी पड़ेगी। बता दें कि अभी तक इस एक्सप्रेसवे का औपचारिक उद्‌घाटन नहीं हुआ है। जबकि 1 अप्रैल 2021 से इसे पब्लिक के लिए खोल दिया गया था। इस एक्सप्रेसवे पर बने टोल का पूरी तरह से ट्रायल हो चुका है। यह पूरी तरह से फास्टैग संचालित होगा।
  यदि आप यूपी गेट से डासना तक एनएच-9 से सफर करते हैं तो आपको किसी भी प्रकार के टोल का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। टोल केवल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों से लिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को नया बनाया गया है।
एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि इस एक्सप्रेसवे पर बाइक और ऑटो को चलाए जाने पर पूरी तरह से रोक है।।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh