Latest News / ताज़ातरीन खबरें
तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार मजदूर को रौंदा, मौत
बिलरियागंज-आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सेठारी गांव के समीप गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आ जाने से साइकिल सवार अधेड़ मजदूर की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बिलरियागंज क्षेत्र के पिपरहां दुलियाबर ग्राम निवासी 55 वर्षीय देवनाथ यादव परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मजदूरी का कार्य करते थे। गुरुवार की सुबह वह रोज की भांति साइकिल से मजदूरी करने के लिए निकले थे। सुबह करीब 9.30 बजे सेठारी गांव के पास वह कार की चपेट में आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूर को उपचार के लिए बिलरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।




















































Leave a comment