Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सपा कार्यकर्ताओं ने पौराणिक स्थल महर्षि दुर्वासा घाम पर छिड़का गंगा जल ,कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अपवित्र

फूलपुर,आजमगढ़ । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के पौराणिक स्थल महा ऋषि दुर्वासा धाम के मंदिर आदि में यह कहते हुए गंगा जल छिड़का गया की भाजपा के लोगों ने यहां आकर इस स्थान को अपवित्र कर दिया। बुधवार को समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पदाधिकारियों के द्वारा भगवान महर्षि दुर्वासा धाम पर समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लालजीत क्रांतिकारी ने कहा मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के लोगों के द्वारा भगवान दुर्वासा ऋषि के आश्रम को अपवित्र करके चले गए थे। आज हम समाजवादी लोग भगवान दुर्वासा ऋषि के आश्रम पर गंगाजल छिड़क करके पवित्र किया गया है। अब भारतीय जनता पार्टी के लोगो की जहां जहां उनकी रैली होगी हम लोग उस धरती को पवित्र करने का कार्य करेंगे। अमित यादव राहुल गिरि,कृष्णा चतुर्वेदी, राहु गिरि, प्रिस यादव, अभिषेक ,विकास राजभर, अंकुर, अमरनाथ यादव,बन्टी यादव, मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh