Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पर्यटन की दृष्टि से हो रहा दुर्वासा धाम का विकास-डा. पियूष


●भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 30 नवम्बर को करेंगे तमसा-मंजूषा के संगम तट पर स्थित दुर्वासा धाम के गर्भ गृह में स्थित शिव मंदिर का लोकार्पण
आजमगढ़। तमसा-मंजूषा के संगम तट पर स्थित दुर्वासा धाम के गर्भ गृह में स्थित शिव मंदिर चांदी से आच्छादित शिव मंदिर का लोकार्पण मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा किया जायेगा। लोकार्पण अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दुर्वासा में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। रविवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह भाजपा नेता डा. पीयूष यादव, डा. मनीष त्रिपाठी ने लिया।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा नेता डा. पीयूष यादव ने कहाकि प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ से आजमगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद वह दुर्वासा मंदिर में चांदी चांदी के छत्रप से आच्छादित शिवलिंग का लोकार्पण और महिलाओं के लिए बनने वाले स्नान गृह का भी शिलान्यास करेंगें। उन्होने कहाकि दुर्वासा धाम के सुन्दरीकरण के लिए सरकार ने एक करोड़ रूपये दिये थे ताकि इसका धार्मिक पर्यटन के रूप में विकास हो सकें। इसके अलावा दत्तात्रेय, चन्द्रमा, माता शीतला धाम, पल्हना धाम आदि का विकास सरकारी की प्राथमिकताओं में है। एक सवाल के जवाब में उन्होने कहाकि पिछली बार हम केन्द्र सरकार के विचारों एवं योजनाओं को जनता के बीच लगातार पहुंचा रहे हैं और हमारा यह प्रयास होगा की आगे भी हर योजनाओं का लाभ प्रत्येक जनता तक पहुंचती रहे । आने वाले 2022 के चुनाव में दसों सीटों पर केसरिया लहरायेगा।
भाजपा नेता डा. मनीष त्रिपाठी ने कहाकि दुर्वासा धाम लालगंज लोकसभा क्षेत्र में आने वाले पांचों विधानसभाओं का केन्द्र है, पर्यटन की दृष्टि से दुर्वासा धाम का और सड़कों का विकास होगा तो यहां टूरिज्म बढ़ेगा। जिससे जनपद के लोगां की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने कहाकि 30 नवंबर को यहां आयोजित विशाल सभा के लिए लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। लगभग 1 लाख लोगों की पहुंचने की उम्मीद है। बातचीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला अध्यक्ष का कहना था कि उन लोगों द्वारा लगातार का प्रयास किया जा रहा है कि क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास के काम और इसके लिए लगातार प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार में वार्ता चल रही है आने वाले समय में यहां के स्थितियां काफी मजबूत दिखेंगी और इस बार 10 की 10 विधानसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह ने कहाकि केन्द्र व प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए तत्पर है। जिसके क्रम में आजमगढ़ में दुर्वासा धाम का पर्यटल की दृष्टि से विकास किया जा रहा है


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh