Latest News / ताज़ातरीन खबरें
उपजिलाधिकारी लालगंज सहित सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारियों ने सुनी फरियादियों की फरियाद
फरिहा/मुहम्मदपुर ,आजमगढ़ । गंभीरपुर थाना प्रांगण में समाधान दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी लालगंज एसएन त्रिपाठी व पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अभिजित आर शंकर तथा थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह एवं पुलिस वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ला की उपस्थिति में फरियादियों ने अपनी फरियादे प्रस्तुत की ।प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया गया , कुल 29 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें 25 राजस्व और 4 पुलिस संबंधी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए ।




















































Leave a comment