अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत : अहरौला
अहरौला- थाना क्षेत्र के केदारपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और एक की मौके पर ही मौत हो गई दूसरा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि कुमार पुत्र रमेश 23 वर्ष ग्राम चकमकसूद जहां का निवासी है उसके साथ बाइक पर इसका ममेरा भाई प्रदीप कुमार पुत्र अदालती निवासी गोबराहा भी बैठा था दोनों बाइक से गुरुवार की रात लगभग 10:00 बजे अपने मौसी की तेरही भोज में शामिल होने के लिए इनके मौसा राम सकल निवासी बना खुर्द के यहां जा रहे थे कि केदारपुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई जिसमें रवि की मौके पर ही मौत हो गई चीख पुकार सुन आते जाते राहगीरों के द्वारा इनके अभिभावकों व पुलिस को सूचना दिया गया परिजन जब तक प्रदीप को लेकर अस्पताल पहुंचते रास्ते में ही प्रदीप कुमार की भी मौत हो गई वहीं सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया




















































Leave a comment