टीईटी परीक्षा को लेकर जनपद में आवागमन मार्ग में परिवर्तन : आज़मगढ़
आजमगढ़। जिले में रविवार को आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दृष्टिगत जिले में प्रातः 6 बजे से कई जगहों पर आवागमन के लिए प्रशासन ने मार्ग परिवर्तन किया है। इस संबंध में यातायात प्रभारी कौशल कुमार पाठक ने बताया कि वाराणसी की तरफ से आजमगढ़ आने वाले भारी वाहन गंभीरपुर क्षेत्र के मोहम्मदपुर बाजार से निजामाबाद क्षेत्र के फरिहां चौक से मंदुरी थाना क्षेत्र कंधरापुर होते हए अपने गंतव्य को जाएंगे। वहीं रानी की सराय चेकपोस्ट से जिला मुख्यालय की तरफ आने वाले भारी वाहनों को आजमगढ़ शहर की तरफ न आकर मोहम्मदपुर की तरफ डाइवर्जन किया जाएगा। इसी क्रम में कंधरापुर की तरफ से आजमगढ़ शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन भंवरनाथ से करतालपुर की तरफ नहीं आएगी उन्हें भंवर नाथ चौराहे से जुनैदगंज की तरफ डाइवर्जन किया जाएगा।




















































Leave a comment