संविदाकर्मी के आकास्मिक मृत्यु से आहत विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने शोक संवेदना किया व्यक्त
आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के निबिहवा गांव निवासी हरिराम यादव पुत्र उदयभान यादव उम्र लगभग 45 वर्ष रौनापार स्थित विद्युत उपखंड पर बीते लगभग 8 वर्षों से संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात थे । बीते 22 नवंबर दिन सोमवार शाम लगभग 7:00 बजे विद्युत उपखंड से अपना कार्य निपटाकर वापस घर जा रहे थे कि रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई । यह खबर ज्यो ही उनके परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया संविदाकर्मी हरिराम यादव चार भाइयों में सबसे छोटे थे चारों भाई अलग-अलग रहते हैं इनके पास दो पुत्र व एक पुत्री है इनकी माली हालत काफी खराब है इन्हीं की कमाई से परिवार की आजीविका चलती थी इनके मृत्यु से परिजनों के ऊपर संकट का पहाड़ टूट गया है । सरल स्वभाव के धनी संविदाकर्मी हरिराम की मृत्यु से विद्युत विभाग के कर्मचारी काफी दुखी हैं उसी कड़ी में आज शनिवार को विद्युत उपखंड रौनापार के जेई अखिलेश कुमार राम एसडीओ एस एन सिंह , वीरेंद्र , रामप्रसाद शुक्ला, राकेश पाल , बेचू पाल सहित तमाम कर्मचारियों ने मृतक संविदाकर्मी हरिराम यादव के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त किया ।




















































Leave a comment