Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भारत सरकार द्वारा संपूर्ण भारत में मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव (आजादी के 75 वर्ष)

आजमगढ़ 27 नवम्बर-- भारत सरकार द्वारा संपूर्ण भारत में आजादी का अमृत महोत्सव (आजादी के 75 वर्ष) मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय खाद्य निगम आजमगढ़ स्थित गोदाम में अमृत महोत्सव का कार्यक्रम संचालित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में माननीय यशवंत सिंह, विधान परिषद सदस्य प्रतिभाग किया।
अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के दौरान माननीय यशवंत सिंह जी ने बताया के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कठिन संघर्ष से भारत को आजादी प्राप्त हुई है, परंतु आजादी के उपरांत भी भारतवर्ष भूखमरी कि समस्या से जूझता रहा। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व मे कोविड महामारी के दौरान अनाज की उपलब्धता पूरे भारत वर्ष में कमी नहीं रही, उन्ही के मार्गदर्शन मे हम महामारी पर विजय प्राप्त कर सके। साथ ही पूर्ण गर्व के साथ आजादी को अमृत महोत्सव मना पा रहे हैं। महामारी पर विजय के लिए उन्होंने खाद्य विभाग, भारतीय खाद्य निगम एवं स्वास्थ विभाग की कार्यकुशलता कि तारीफ भी की।
भारतीय खाद्य निगम में भरिया खाद्य निगम के सहायक महाप्रबंधक कैलाश चंद्र, बैरवा प्रबंधक बृजेश त्रिपाठी, शिवपाल यादव, अमित मोहन वर्मा, ईशान जौहरी आदि सहित गोदाम में कार्यरत कर्मचारीगण एवं मजदूर उपस्थित रहे।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-27-11-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh