Latest News / ताज़ातरीन खबरें
बिजली विभाग शिविर लगाकर वसूले तीन लाख : करंजाकला
करंजाकला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोटवार बाजार में बिजली विभाग ने शुक्रवार को शिविर लगाया। इस दौरान उन्हें एक मुफ्त समाधान योजना के तहत बिल जमा करने का निर्देश दिया ।जिसमें बकायेदारों को एकमुश्त बिल जमा करने पर उस पर लगा सरचार्ज पूरी तरह से माफ कर दिया गया।
इस दौरान 40 लोगों ने ओटीएस का लाभ उठाया। इसके अलावा बिजली विभाग ने बकायेदारों से तीन लाख की वसूली की और उन्हें निर्देश दिया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत वह बिल जमा कर दें, अन्यथा उनसे बाद में वसूली की जाएगी। इस अवसर पर शिविर में एसडीओ एम प्रसाद ,जेई अनिल गुप्ता, लाइनमैन रमेश कुमार, कप्तान यादव ,छोटू, गुलशन, छोटेलाल, अजय यादव मौजूद रहे।




















































Leave a comment