Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बम्हौर घरेलू विवाद में पत्नी ने तमसा नदी में कूद कर दी जान : आजमगढ़


आजमगढ़ जनपद के थाना मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव के तमसा पुल से एक महिला ने घरेलू विवाद से तंग आकर नदी में कूद कर अपनी जान दे दी। इस मामले की जानकारी सुबह तब हुई जब उसकी लाश भितरीगांव में उतराता मिला। स्थानीय लोगों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंच कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव में ज्ञानमती 27 पति विनोद कनौजिया, एक बेटे व तीन बेटियों के साथ रहती थी। गुरूवार की रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। जिससे तंग आकर ज्ञानमती बम्हौर गांव स्थित तमसा पुल से कूद गई। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे 3 किमी दूर भितरीगांव में उसकी लाश मिली है। इस घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष योगेन्द्र बहादूर व उनकी टीम मौके पर पहुंच कर शव का कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh