Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एक घंटा राष्ट्र को, एक मुट्ठी समाज को अर्पित करने के लिए संकल्पित : भारत रक्षा दल

आजमगढ़ आज 26 नवंबर एक घंटा राष्ट्र को, एक मुट्ठी समाज को अर्पित करने के लिए संकल्पित भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता आजमगढ़ नगर को साफ सुथरा बनाने में निरंतर लगे हुए हैं इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने आज थाना कोतवाली के सामने स्थित बांध के दूसरी तरफ बड़ी संख्या में निकल आए झाड़ झंकार कांटे जो 20 वर्षों में कभी साफ नहीं किए गए थे की आज सातवें दिन साफ सफाई किए इस सफाई अभियान में टीम का नेतृत्व कर रहे भारत रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष हरकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि अन्य कार्यों की बात तो छोड़िए नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है, मुहल्ले के अन्दर और गलियों की बात तो किनारे, नगर के मुख्य मार्गो,सार्वजनिक स्थलों की भी सफाई नहीं होती है ऐसे में हम लोगो ने तय किया कि सार्वजनिक स्थलों, पार्कों की सफाई जितनी हम कर सकते है किया जाए,और कोरो ना काल से ही निरन्तर सफाई अभियान जारी है,नगर के विभिन्न स्थानों पर हम लोगों का कार्य चल रहा है प्रतिनिधियों ,अधिकारियों जैसे अंधेरों को कितना धिक्कारे उससे अच्छा है एक दीप जला दें,और वही कार्य कार्यकर्ता कर रहे हैं यह सब करते हुए अब तो इन्हें महारत हासिल हो गई है,कई मंदिरों पार्कों की सफाई हो चुकी है अभी बहुत कुछ करेंगे हम लोग आजमगढ़ को संवारने के लिए आज के इस कार्य में प्रमुख रूप से डॉ धीर जी श्रीवास्तव,दीपक जायसवाल,रवि प्रकाश,अनूप कुमार,सुनील वर्मा,सोनू मिश्रा, अमित कुमार गुप्ता,हिमांशु सिंह, आर के गुप्ता,,नसीम अहमद, मनोहर प्रसाद,राजकिशोर सिंह आदि लगे रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh