Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महंगाई के विरुद्ध कांग्रेसियों का पैदल मार्च,जनसभा,संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प

निज़ामाबाद आज़मगढ़।स्थानीय कस्बे में नई सड़क से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्तओं ने महंगाई के विरोध में पदयात्रा निकाली इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की सरकार से बढ़ते दामों को वापस लेने के लिए मांग की। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में फरहाबाद चौराहे से सैकड़ो कार्यकर्तओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में पद यात्रा निकाली पद यात्रा में"जब से बीजेपी की सरकार आई है"कमर तोड़ महगाई है" नारेबाजी करते हुए पद यात्रा निकाली जो फरहाबाद चौराहे से सब्जी मंडी,घूरीपुर मोड़,पुराना चौक,थाना मोड़ होते हुए पुन:फरहाबाद चौराहे पर नुक्कड़ सभा मे तब्दील हो गई
इस दौरान अपने संबोधन में प्रवीण सिंह ने कहा जबसे बीजेपी की सरकार बनी है तब से इस देश का हर नागरिक परेशान है डीज़ल,पेट्रोल,रसोई गैस के साथ साथ राशन,सब्ज़ी गरीबो की पहुच से दूर हो गई है।कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अनिल यादव ने कहाकि इस देश की हर समस्या का समाधान का विकल्प कांग्रेस की सरकार है।साथ ही ये भी कहा कि जबतक महगाई वापस नही होगी तबतक सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा पद यात्रा में पूर्णमासी प्रजापति,रामगणेश प्रजापति, मदनलाल यादव,नदीम खान, रविशंकर पांडेय,फैयाज अहमद, आंशुमाली राय,राजेश्वरी पांडेय आदि लोग उपस्थित रहें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh