Latest News / ताज़ातरीन खबरें
स्वर्ण पदक जीतकर जौनपुर के लाल ने किया नाम रोशन
करंजाकला जौनपुर। भोपाल में आयोजित 20 वी वुसु प्रतियोगिता बॉक्सिंग मे सुनील यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आगरा में खेलेगे नेशनल मैच, परिजनों में खुशी की लहर,
सुनील के पिता उमाशंकर यादव ग्राम मुस्तफाबाद पोस्ट लखऊवा जिला जौनपुर के निवासी हैं और बताया कि बेटे ने स्वर्ण पदक जीतकर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है और भगवान सभी को ऐसा पुत्र दे, बेटे ने अपनी मेहनत और बड़ों के आशीर्वाद से इस खेल में जीत हासिल की अगर मनुष्य हर काम मेहनत और ईमानदारी से करें तो सफलता मिलना निश्चित है इसलिए मेहनत और कर्म पूरी ईमानदारी के साथ करना चाहिए।
उत्तर प्रदेश वुशू संघ के सचिव मनीष कक्कड़, शकील गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी।इस खुशखबरी को सुनकर लोगों ने सुनील के घर पहुंचकर बधाई दी।




















































Leave a comment