Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों तमंचे के बल पर एक बाइक सवार युवक को लूटा

आजमगढ़ जनपद आज दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों तमंचे के बल पर एक बाइक सवार युवक को लूट लिया। युवक को तमंचा सटाकर बदमाशों ने उसके गले की चेन, मोबाइल और पर्श में रखे तीन हजार रुपये छीन लिए। बदमाश युवक की बाइक की चाभी भी लेकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पीड़ित ने जहानागंज थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
पुलिस के अनुसार, मेंहनगर थाना क्षेत्र के रामदशपुर गांव निवासी राकेश कुमार यादव गुरुवार की दोपहर चिरैयाकोट से शारदा सहायक नहर के बगल से सड़क के रास्ते अपने घर जा रहा था। जहानागंज थाना क्षेत्र के अभिलावन गांव के पास पहुंचा ही था कि पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसे ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक दी।
जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक बदमाशों ने बाइक से उतरकर उसे तमंचा सटा दिया। और बदमाशों ने उसके गले की चेन और मोबाइल के साथ ही पर्श में रखे तीन हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद उसकी बाइक की चाभी भी निकालकर टाड़ी की तरफ भाग निकले।
युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवक ने इसकी सूचना पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई और उसे लेकर थाने पहुंची। जहां युवक ने पूरी आप बीती बताई। युवक ने तीनों बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक एक भी गिरफ्तार नहीं


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh