मेकअप और कुरकुरे के चक्कर मे कोचिंग पढ़ने आई छात्राओ ने जमकर किया आपस में मार पीट ,वीडियो वायरल
बिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय कस्बा बिलरियागंज के महराजगंज मार्ग पर स्थित चाणक्य एकेडमी में कोचिंग पढ़ने गयी लड़कियां आपस में भिड़ी बताया जाता है कि सुबह शाम कोचिंग करने के लिए दुरदराज से लडके लडकियां शिक्षा लेने के लिए कोचिंग कालेज में पढ़ने आते हैं लेकिन टीचर को क्या पता कि लड़कियां कुरकुरे व मेकअप के लिए आपस में भिड़ जायेगी और फिर मामला झोटा उखाड़ कर मारने पिटने का कार्य प्रारंभ हो जायेगा और युवा वर्ग मारपीट छुड़ाने के बजाय विडियो बनाने में लगे रहे। फिलहाल में एक दो युवकों ने दिलेरी दिखाई और फिर दोनों लड़कियों को मारपीट से हटाया और जब कोचिंग कालेज के टीचर को पता चला तो उन्होंने दोनों लड़कियों के नाम काट कर बाहर कर दिया दोनों अपने घरों को हुई रवाना वहीं युवकों ने विडियो आस पास के गुरुपो में वायरल कर दिया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना




















































Leave a comment