ट्रैक्टर पलटने से चालक सहित दो की मौत महराजगंज
महराजगंज आज़मगढ़ : कटानी बाजार सरदहा मार्ग पर देवारा हरखपूरा गांव के पास गुरुवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे खेत जुताई के लिए जा रहा रोटावेटर लगा ट्रैक्टर सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया । जिसमें चालक सहित दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा तुर्कचारा गांव निवासी सुग्रीव यादव 20 वर्ष पुत्र पतिराम यादव अपना ट्रैक्टर लेकर कटान बाजार से सरदहा मार्ग पर खेत जुताई के लिए जा रहा था साथ में उसका साथी मनोज यादव 18 वर्ष पुत्र रामनयन यादव निवासी महाजी देवारा भी ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था । अचानक हरखपूरा गांव के पास सड़क किनारे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया । जिसके नीचे दोनों दब गए । घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को बाहर निकाला, किंतु तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी । सुग्रीव अपने मां बाप का चार बहनों के बाद पांचवा सबसे छोटा पुत्र था वहीं मनोज दो भाई दो बहनों में सबसे छोटा था । दोनों महेशपुर स्थित प्राइवेट इंटर कालेज में दसवीं के छात्र थे । घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जुट गई । दोनों परिवारों में घटना की जानकारी से कोहराम मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी है ।




















































Leave a comment