अपने बहन के घर आई महिला को मन बढों ने मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल मुकदमा दर्ज
अहरौला- थाना क्षेत्र के सल्लाहगढ़ माहुल निवासीनी गीता पत्नी मंगल राम के घर आई उसकी बहन सुनीता तोवा गांव थाना निजामाबाद की रहने वाली है गुरुवार को दिन में करीब 10:00 बजे माहुल बाजार से वह कही जा रही थी कि कुछ मनबढों ने हाँकी व डंडा से लैस होकर पहुंचे और जान से मारने की नियत से पीछे से सर पर हाँकी से वार कर दिया जिससे सुनीता(40) का सर बुरी तरह से सर फट गया और खून बहने लगा जिसे लोगों ने लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला मे भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वहीं महिला सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय अशोक कुमार ग्राम तोवा थाना निजामाबाद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके पीछे पीङीत की वहन की लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है जानकारी के अनुसार अपनी बहन की लड़की से मिलने के लिए पीड़िता अहरौला थाने जा रही थी कि रास्ते में उसके साथ यह घटना घटित हुई।




















































Leave a comment