Latest News / ताज़ातरीन खबरें
रात को खेत की रखवाली करने गया किसान सुबह मिला शव : अहरौला
अहरौला- थाना क्षेत्र के खादा रामपुर में बने सिक्स लेन के पास अरहर के खेत का रखवाली करने गया बृद्ध की सुबह रहस्यमय स्थिति में मौत हो गयी। छांगुर यादव पुत्र मनबहाल 65 वर्ष ग्राम खादा रामपुर थाना अहरौला जिला आजमगढ़ का निवासी है रात में घर से अरहर के खेत की रखवाली करने गया और सुबह लौट कर नहीं आया सुबह काफी देर होने पर घरवाले खोजते हुए खेत पर पहुंचे तो देखा सिक्स लेन के बगल में बने सर्विस रोड की पुलिया के नीचे बृद्ध का शव पडा था। परिजनों ने अहरौला थाने पर सूचना दिए मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका




















































Leave a comment