Latest News / ताज़ातरीन खबरें
स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलटी लगभग 4 स्कूली बच्चे हुए घायल : आजमगढ़
आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र के सुरैना पांडेपार गांव के पास शारदा सहायक नहर पुल पर आज बृहस्पतिवार सुबह 8:00 बजे एक स्कूली बस नायक नेशनल कणमड़ी गड़ेरुआ की पलट गयी। जिसमें छोटी बच्ची उम्र 7 वर्ष कक्षा एक ,विशाल उम्र 10 वर्ष कक्षा 3 निवासी ग्राम सतना बलुआ अनुपम उम्र 15 वर्ष कक्षा 8 निवासी ग्राम भागलपुर, आयुष उम्र 12 वर्ष कक्षा का छात्र निवासी ग्राम पारनकुंडा घायल हो गए। बस में लगभग 20 बच्चे सवार थे घटना के बाद घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचा गया और बाकी बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ उनके घर भेज दिया गया ।




















































Leave a comment