Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एजेंसी के गोदाम से चोरों ने आठ लाख रुपये नकद उड़ाए : आज़मगढ़

आज़मगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के
मदियापार मोड़ के पास है गोदाम, छत के रास्ते से अंदर घुसे चोर बताया गया की मदियापार मोड़ के समीप स्थित एक एजेंसी के गाेदाम व कार्यालय में सोमवार की रात को चोर छत के रास्ते अंदर घुस गए। चोर गोदाम के कार्यालय में रखी लगभग आठ लाख नगदी चुरा ले गए। चोरी की इस वारदात की जानकारी होते ही पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। मदियापार मोड़ के समीप जनरल मर्चेंट की एजेंसी का गोदाम व कार्यालय एक ही मकान में स्थित है। सोमवार की देर शाम को एजेंसी के कर्मचारी व मैनेजर गोदाम व कार्यालय में ताला बंद कर घर चले गए थे। रात में चोर छत के रास्ते से अंदर घुस गए। चोरों ने गोदाम के कार्यालय के कैश काउंटर का लाक तोड़कर उसमें रखा बिक्री के लगभग 8 लाख रुपये नकद समेट ले गए। मंगलवार की सुबह उक्त एजेंसी का मैनेजर व कर्मचारी जब गोदाम खोलने के लिए आए तो कार्यालय के कैश काउंटर में रखा रुपये गायब देख वे सन्न रह गए। पीड़ित एजेंसी मैनेजर ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अतरौलिया थाना पर तहरीर दे दी है। अतरौलिया थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh