भजन सम्राट अनूप जलोटा के गीतों से झूमे लोग : आजमगढ़
आजमगढ़ शहर के करतालपुर के समीप जीडी ग्लोबल स्कूल में सोमवार की शाम को भजन सम्राट अनूप जलोटा के कार्यक्रम ने समा बांध दिया। अनूप जलोटा ने अपने प्रसिद्ध भजन के साथ ही अन्य गीतों के माध्यम से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने शुरुआत मैं शायर तो नहीं मगर ऐ सनम से की लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने सबसे ज्यादा प्रचलित भजन गीत ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन सुना कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। फिर मुझे रंग रंग दे श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया जैसे कई गीत गा कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पहले अनूप जलोटा ने दिन में स्कूल पहुंचकर कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन का शुभारंभ किया नहीं बच्चों की प्रस्तुतियों को सुना और 10 लोगों का शाम के कार्यक्रम में प्रस्तुति का चयन किया गया। उसी में से ही प्रतियोगिता की गई बच्चों ने भी एक से एक गाने गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया प्रतियोगिता में तुषार सिंह प्रथम, श्रृष्टि शर्मा दूसरे व निवेदिता हिमानी तीसरे स्थान पर रही। तीन दिवसीय यह कार्यक्रम सारेगामा एकेडमी मुंबई के सौजन्य से आयोजित किया गया था जिसमें बच्चों का ऑडिशन वर्कशॉप कराया गया। सोमवार को अंतिम दिन भजन सम्राट का कार्यक्रम रखा गया था कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डीएम राजेश कुमार रहे इस दौरान स्वागत करने वालों में स्कूल के प्रबंधक गौरव अग्रवाल, प्रधानाध्यापक विधान चंद तिवारी, समाजसेवी अभिषेक दीनू जायसवाल, राजेंद्र यादव सर्वोदय पब्लिक स्कूल, संयोजक अजय मिश्रा, विवेक चौधरी समेत अन्य लोग रहे।




















































Leave a comment