Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राष्ट्रीय एकीकरण योजना के अन्तर्गत जिला एकीकरण समिति की बैठक 07 दिसम्बर को : आज़मगढ़

आजमगढ़ 23 नवम्बर-- मुख्य विकास अधिकारी, सदस्य/सचिव जिला एकीकरण समिति, आनन्द कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय एकीकरण योजना के अन्तर्गत जिला एकीकरण समिति की बैठक दिनांक 07 दिसम्बर 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से विकास भवन के सभाकक्ष में मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत आजमगढ़/जिला एकीकरण समिति की अध्यक्षता में आयोजित की गयी है।
बैठक में राष्ट्रीय एकता, भाई-चारा, धर्म निरपेक्षता एवं लोकतंत्र की भावना बढ़ाने तथा साम्प्रदायिक एकता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण को निरन्तर कायम रखने के सम्बन्ध में तथा महान विभूतियों के जन्म दिवस मनाये जाने पर विचार-विमर्श किया जायेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh