सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) एवं इन-सीटू योजनान्तर्गत किसान मेला/गोष्ठी/कृषि प्रदर्शनी का आयोजन
आजमगढ़ 23 नवम्बर-- सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) एवं इन-सीटू योजनान्तर्गत किसान मेला/गोष्ठी/कृषि प्रदर्शनी का आयोजन आज कृषि भवन प्रांगण में ध्रुव कुमार सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा की अध्यक्षता में किया गया।
गोष्ठी में उप कृषि निदेशक संगम सिंह द्वारा मा0 अध्यक्ष एवं गोष्ठी में आये समस्त कृषकगण, कृषि वैज्ञानिकगण एवं विभिन्न विभाग के अधिकारीगण का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक कृषि विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।
कृषि निवेशों के उपलब्धता के सम्बन्ध में जिला कृषि अधिकारी डा0गगनदीप सिंह द्वारा बताया गया कि बीज, उर्वरक की जनपद में पर्याप्त उपलब्धता है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्री सुधीर कुमार द्वारा समन्वित कृषि प्रणाली को अपनाने पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। उनके द्वारा यह बताया गया कि इस प्रणाली के माध्यम से ही संरक्षित एवं संबर्धित खेती कर वर्ष 2022 तक अपनी आय में आप वृद्धि कर अपने जीवन स्तर को खुशहाल बना सकें।
कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 अखिलेश यादव द्वारा गेहूँ के उन्नतिशील प्रजातियों एवं बुवाई का समय तथा उत्तम फसल प्रबन्धन अपनाते हुए अधिक उत्पादन प्राप्त किये जाने के उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।
केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0रणधीर नायक द्वारा फसल प्रबन्धन के उपाय के बारे में जानकारी देते हुए बायो बेस्ट डी-कम्पोजर के उपयोग के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0रूद्रप्रताप सिंह द्वारा त्वरित बायो कम्पोस्टिंग यूनिट स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक बताया गया, साथ ही मशरूम उत्पादन तकनीकी के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि आप लोगों द्वारा यदि नियमित रूप से मशरूम उत्पादन किया जाता है तो घरेलू उपयोग के साथ विक्रय कर अच्छी आय प्राप्त की जा सकती है, जिससे आपके आय का एक अच्छा श्रोत प्राप्त हो सकेगा।
कार्यक्रम में विकास खण्ड-रानी की सराय के प्रगतिशील कृषक अशोक कुमार द्वारा जैविक अपशिष्टों से त्वरित कम्पोस्टिंग के माध्यम से खाद तैयार कर एक-एक किलोग्राम पैकिंग कर विक्रय किया जा रहा है। जिसके तैयार किये जाने के बारे में स्वयं जानकारी प्रदान की गयी। विकास खण्ड-ठेकमॉ के ग्राम-झिरूआ कमालपुर के प्रगतिशील कृषक विपिन बिहारी सरोज द्वारा मशरूम उत्पादन तकनीकी के बारे में कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर उत्पादन तकनीकी प्रक्रिया के बारे में कृषक बन्धुओं को अवगत कराया गया एवं अपनी प्रतिवर्ष होने वाले आय एवं इस व्यवसाय में सम्मिलित लोगों के रोजगार के सम्बन्ध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। जनपद के विकास खण्ड-ठेकमॉ के प्रगतिशील कृषक देवेन्द्र राय द्वारा फसल अवशेष प्रबन्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यां से जनपद से ले करके प्रदेश स्तर तक नाम रोशन करने वाले कृषक द्वारा कार्यक्रम में विस्तारपूर्वक फसल अवशेष तकनीकी की जानकारी दी गयी।
गोष्ठी में उद्यान, गन्ना, मत्स्य विभाग के जनपदीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी।
अपनी अध्यक्षीय सम्बोधन में श्री सिंह द्वारा कृषकों की समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए बताया गया कि प्रदेश की मा0मुख्यमंत्री जी एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी द्वारा कृषक समस्याओं को देशहित में सर्वपरी प्राथमिकता प्रदान करते हुए निरन्तर समाधान करने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है और वर्ष 2022 तक कृषकों की आय दोगुनी हो सके इस दिशा में कृषि विभाग निरन्तर गोष्ठी कार्यक्रमों के माध्यम से कृषकों को जागरूक करते हुए जन-जन तक कार्यक्रमों को पहुँचाने का कार्य कर रहा है इसके लिये कृषि विभाग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
कार्यक्रम में समस्त उपस्थित समस्त कृषकों को कृषि विभाग द्वारा बायो बेस्ट डी-कम्पोजर का निःशुल्क वितरण कराया गया।
कार्यक्रम में जनपद के सभी विकास खण्डों के सहायक विकास अधिकारी(कृषि) एवं समस्त प्राविधिक सहायकगण एवं बी0टी0एम0/ए0टी0एम0 उपस्थित रहे।




















































Leave a comment