Latest News / ताज़ातरीन खबरें
ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म आवेदन आज से बीएससी (कृषि) एवं एमएससी (कृषि) द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2020‐22 ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म आवेदन आज से : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय
करंजाकला जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रम बीएससी कृषि एवं एमएससी कृषि द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2020‐22 का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म आवेदन आज से प्रारंभ हो गया है संबंधित छात्र व छात्राएं 29 नवंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया कि भरे गए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म का सत्यापन एवं संशोधन 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक किया जा सकता है।परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है ।संबंधित छात्र एवं छात्राएं शीघ्र ही ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म आवेदन कर ले।




















































Leave a comment