अधीक्षक डाकघर आनंद किशोर अवस्थी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन
वाराणसी : अपने 39 वर्ष के सफल कार्यकाल के पश्चात स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने पर अधीक्षक डाकघर आनंद किशोर अवस्थी की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभागीय अधिकारीगण कर्मचारीगण समेत विभिन्न क्षेत्रों से पधारे राजनेता मौजूद रहे. चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कार्यालय से पधारे एपीएमजी स्टाफ हिमांशु मिश्रा ने श्री अवस्थी की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं उनके डाक विभाग के कार्यकाल को सराहा व भविष्य में उनके राजनीतिक जीवन की भी शुभकामनाएं दी। करनल एसपी सिंह ने अवस्थी जी के व्यक्तित्व को अतुलनीय बताया एवं अपने व उन के कार्यकाल से जुड़े कई वृतांत बताए। बाराबंकी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने भी आनंद किशोर अवस्थी को उनके भविष्य के जीवन के लिए शुभकामनाएं दी एवं उनकी कार्यशैली को अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम में पूर्व एपीएमजी स्टॉफ़ आरके मिश्रा समेत लखनऊ , बाराबंकी , रायबरेली सीतापुर हरदोई एवं विभिन्न जनपदों से आए कर्मचारी गण एवं अधिकारीगण मौजूद रहे एवं सभी ने श्री अवस्थी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवि राम किशोर तिवारी ने किया।




















































Leave a comment