Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अज्ञात बदमाशों ने साइड नहीं देने को लेकर ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या

मऊ जनपद के थाना दोहरीघाट के गोंठा पावर हाउस के समीप सोमवार की शाम अज्ञात बदमाशों ने साइड नहीं देने को लेकर ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी।
जिले के घोसी कोतवाली अंतर्गत मानिकपुर असना निवासी 26 वर्षीय ट्रक चालक संजय यादव पुत्र अशोक यादव उर्फ भोरिक सोमवार की शाम पांच बजे के करीब ट्रक में भूंसा लादकर जा रहा था। इसी दौरान थाना दोहरीघाट क्षेत्र अंतर्गत गोंठा पावर हाउस के समीप ट्रक चालक अपनी ट्रक खड़ा करके अपने किसी मित्र से बात करने लगा। इसी दौरान दोहरीघाट की तरफ से नीले रंग की कार आकर वहां रुकी। कार से दो युवक उतरे और ट्रक चालक से साइड देने को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान देखते ही देखते कार सवार युवकों ने असलहा निकालकर सरेआम ट्रक चालक को सीने में दो गोली मार दिया। गोली लगते ही ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh