Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सुअर की मौत पर दी तहरीर एक को पुलिस ने पकड़ा : आजमगढ़

 आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आर्दश नगर कस्बे में सूअर को जहर देकर मारने का लगाया आरोप एक की मौत तीन गंभीर पुलिस ने एक को पकड़ा।
जानकारी के अनुसार हरेंद्र सोनकर पुत्र रामाधार सोनकर निवासी टडवा बद्दोपुर ने बैंक से लोन लेकर सूअर पालन कर रखा था। उनकी तीन सूअर प्रतिदिन की भांति घूमने के लिए निकली हुई थी। आजाद नगर व आदर्श नगर मोहल्ले में पोखरे के किनारे स्थित रामलाल गौड पुत्र अज्ञात ने अपने खेत में जहर डाल रखा था।
जिसको खाने से एक सूअर वजन डेढ़ कुंतल की मौत हो गई। वहीं तीन छोटे-छोटे उसके बच्चे मरने के कगार पर हैं। हरेंद्र के पिता रामाधार सोनकर ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर जहर देकर सूअर को मारने का आरोप लगाया जिस पर जीयनपुर पुलिस ने रामलाल गौड़ को पकड़ कर पुछताछ कर रही।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh