शादी का कर्ज चुकाने के चक्कर में कर्मचारी युवक ने अपने ही बैंक में करा दी चोरी, 4 लाख 17 हजार समेत दो गिरफ्तार
आजमगढ़ शहर से सटे कंधरापुर थाना के भवरनाथ क्षेत्र में स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी काशी गोमती ग्रामीण निधि लिमिटेड में हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल कंपनी के कर्मी समेत 2 को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी गए नगदी, डीवीआर, मोबाइल व बाइक सहित चोरी की घटना में जिन औजार को प्रयोग किया गया था उसे बरामद किया है। आरोपित कर्मी कुछ दिनों पूर्व हुई अपनी शादी के चलते कर्ज में डूबा था। कर्ज चुकाने के अलावा और नकदी पाने के लालच में घटना को अंजाम दिया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने कंधरापुर थाने में घटना का अनावरण करते हुए बताया कि चोरी की इस वारदात को माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ही कर्मचारी ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। बताया कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अरविंद राय निवासी सुरजीपुर थाना महाराजगंज ने अपने ही गांव के साथी साजिद के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि अरविंद राय की अभी कुछ दिन पूर्व शादी हुई थी और वह दो लाख के कर्जे में था जबकि उसका साथी साजिद भी 30 हजार कर्ज ले रखा था । कर्ज उतारने के लिए इन दोनों ने मिलकर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कैश काउंटर का ताला तोड़कर चोरी की और इसके बाद डीवीआर लेकर चंपत हो गए थे। घटना का ताना-बाना बुनने के लिए पहले से ही रेकी कर ली गई थी। इसके अलावा इसका रिहर्सल भी किया जाता रहा। सटीक समय पर घटना को अंजाम दे दिया गया। आरोपी तो नहीं इसका भी काफी ख्याल रखा था कि वह कहीं किसी सीसीटीवी कैमरे की नजर में ना आ जाए और उनका भांडा न फूटे लेकिन इसके बाद भी कानून के लंबे हाथ उन तक पहुंची गए। कंधरापुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नामदारपुर से किरतपुर जाने वाले रास्ते पर वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से चोरी का चार लाख 17 हजार रुपए नगद, डीवीआर, चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार, मोबाइल और बाइक बरामद किया है




















































Leave a comment