Latest News / ताज़ातरीन खबरें

टीचर पत्नी ने तनख्वाह नहीं दी, पति ने कहा तीन तलाक, 5 युवा बच्चों के पिता ने की दूसरी शादी, रपट दर्ज


आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज में तीन तलाक देने का मामला सामने आया है पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है आरोपित व पीड़िता का विवाह 1990 में हुआ था और 26, 24, 20 व 18 वर्ष की 4 पुत्री हैं और 25 वर्ष का एक पुत्र भी है लेकिन इसके बाद भी तीन तलाक दे दिया गया।
पीड़िता बिलकिस बानो कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है और उसका विवाह पवई थाना के हाजीपुर गोधना में इरफान के साथ हुआ था। पीड़िता मदरसा में तदर्थ शिक्षिका भी है। पीड़िता के अनुसार पति लगातार दबाव बनाता था कि सारी तनख्वाह उसको दे दी जाए। पति मारपीट करते थे सिर पर चोट भी लगी है जिसका दवा इलाज भी चल रहा है। पीड़िता किसी प्रकार से अपने बच्चों का परवरिश उसी तनख्वाह से करती है। दो पुत्रियों की अभी शादी नहीं हुई है। कुछ दिन पहले ही पति, सास, ससुर ने ₹5 लाख की व्यवस्था बनाकर देने को कहा। पीड़िता ने जब खुद की तंगहाली की बात कही तो कहा कि अपने मायके से मांग कर दे दे। जब पीड़िता ने इंकार कर दिया तो इरफान ने तीन बार तलाक तलाक कह दिया और कहा कि आज से कोई संबंध नहीं है। इसके बाद रिश्तेदार तलहा के ललकारने पर ससुराल के सभी लोग मारपीट करने लगे। पुत्रियों ने किसी तरह जान बचाई। आरोपी ससुराल वाले पीड़िता को घर से भगा दिए और धमकी दिए कि दोबारा मत आना। पीड़िता ने जब अपने मायके में बताई तो किसी तरह बीच-बचाव का प्रयास किया गया लेकिन इसके बाद भी धमकी दी जाती रही और यह कहा गया कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता ने मेडिकल चेकअप करा कर एसपी यहां पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh