Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दिव्यांग बच्चों में वितरित किया गया रजाई और कम्बल : जौनपुर

जौनपुर : दिव्यांग बच्चों को रजाईयां दान करते हुए ग्राम प्रधान के पुत्र अजीत मौर्या,आज जौनपुर के बक्शा में हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल एवं प्रशिक्षण केन्द्र में बक्शा ग्राम प्रधान के पुत्र अजीत मौर्या के द्वारा दिव्यांग बच्चों को रजाई दान किया गया अजीत मौर्या ने कहा कि दिव्यांग बच्चे भी सामान्य बच्चों की तरह जीवन यापन कर सकते हैं। हम सबको दिव्यांग बच्चों के प्रति सकारात्मक व्यवहार करना चाहिए जैसे सामान्य बच्चों के साथ करते हैं। दिव्यांग बच्चों को हेय दृष्टि से नहीं देखना चाहिए दिव्यागता बहुत बड़ी चुनौती है।हम सबको मिलकर इनके जीवन में प्रकाश डालना होगा
स्कूल के प्रबंधक व सचिव प्रमोद कुमार माली ने कहा कि हमारे स्कूल में बक्शा के प्रधान द्वारा दिव्यांग बच्चों को हमेशा सहयोग किया जा रहा है।
यह संस्थान उन सभी भाईयों का सदा आभारी रहेगा जो दिव्यांग बच्चों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए समय-समय पर सहयोग कर रहे हैं।
इस मौके पर उपस्थित रहे। संस्थान कर्मचारी मनोज कुमार माली,दीपकिरण गुप्ता, शिवपूजन, बृजमोहन, सुदामा एवं समस्त सम्मानित पदाधिकारी गढ़ उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh