Latest News / ताज़ातरीन खबरें

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव , पुलिस जांच में जुटी

 महाराजगंज आजमगढ़ : संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव , पुलिस जांच में जुटी ।प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के सोन तमक्कलपुर पुरवा गांव निवासी योगेंद्र कुमार पुत्र चौथी उम्र लगभग 23 वर्ष शनिवार लगभग शाम घर से बाजार के लिए निकला था परंतु देर रात तक वापस घर नहीं आया जिससे उसके परिजन परेशान हो गए परिजनों ने उसका अपने स्तर से काफी खोजबीन किया परंतु उसका कोई अता पता नहीं चला । आज सुबह रविवार को कुछ ग्रामीणों ने योगेंद्र कुमार का शव उसके घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर एक बगीचे में पेड़ पर लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस और मृतक के परिजनों को दिया सूचना पाकर पहुंची रौनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया । मृतक युवक लगभग 6 वर्षों से परिवार के जीवीकोपार्जन हेतु मुंबई में रहकर नौकरी का करता था जो लगभग 15 दिन पूर्व घर आया था । मृतक के परिजनों ने हत्या का आशंका जताया है पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है और मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh