Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत :आज़मगढ़

आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के कप्तानगंज हाईवे के पास आज रविवार को समाजसेवी भाजपा नेता अमरजीत यादव के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष कामेश्वर सिंह का भव्य स्वागत किया गया । किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को फूलों का माला पहनाकर राधा कृष्ण तस्वीर प्रतिमा को भेंटकर भव्य स्वागत हुआ । आपको बता दें की समाजसेवी भाजपा नेता अमरजीत यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ किसान मोर्चा अध्यक्ष का इंतेजार करते रहे । वह ज्यो आए उनका भव्य रुप से स्वागत हुआ । स्वागत के बाद किसान मोर्चा अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का हौसला आफजाई व आभार व्यक्त किया । आपको बता दें कि अमरजीत यादव लगातार जन संपर्क लोगों से अपने लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं और 2022 में बीजेपी पार्टी से हुंकार भर रहे हैं अमरजीत यादव तहसील सगड़ी महराजगंज ब्लॉक के हथियागढ़ निवासी है पूर्व. मे जिला पंचायत चुनाव लडकर सभी प्रत्याशियों के पसीने छुड़ा दिए थे इसी आशीर्वाद के कामना के साथ बीजेपी पार्टी से गोपालपुर 344 से हुंकार भर रहे हैं और पार्टी के कुछ अधिकारियों से अभी दावेदारी पेश के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं वैसे गोपालपुर विधानसभा यादव बहुल क्षेत्र है यादव बाहुल्य होने के कारण यहां सपा का दबदबा रहता है लेकिन अबकी बार बीजेपी सरकार होने के कारण सत्ता परिवर्तन होने का दावेदारी पेश कर रहे हैं । इस अवसर पर श्रीकांत मौर्य किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलराज सिंह बिजली प्रधान विजेंद्र यादव धीरेंद्र यादव हरेंद्र यादव अमित राय सनी मिश्रा मनसा यादव राजेश यादव और सभी मित्रगण के साथ मौजूद थे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh