भाजपा सरकार मे लगातार विश्वकर्मा समाज का हो रहा उत्पीड़न- पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा
आजमगढ़। 20 नवम्बर।पूर्वमन्त्री राम आसरे विश्वकर्मा आज आजमगढ़ के विधानसभा अतरौलिया के समाजवादी पार्टी कार्यालय के लान मे आयोजित विश्वकर्मा चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव मा. बलराम यादव जी उपस्थित थे। श्री विश्वकर्मा ने कहा भाजपा राज मे हमे क्या मिला केवल अपमान उपेक्षा अन्याय और बदहाली मिली। भाजपा सरकार में विश्वकर्मा समाज का लगातार उत्पीड़न अपमान हो रहा है और भाजपा सरकार मे कोई मदद नहीं हो रही है।भाजपा सरकार मे समाज को धोखा मिला।भाजपा सरकार मे विश्वकर्मा समाज का कोई विधायक मन्त्री नहीं बनाया और न समाज को भागीदारी मिली।सपा सरकार मे राम आसरे विश्वकर्मा को दो बार मन्त्री बनाया और दो बार एमएलसी बनाया। सपा ने विश्वकर्मा समाज को राजनीति और सरकार भागीदारी दी। विश्वकर्मा समाज के विकास के लिये योजनाएं बनायी थी समाज के लोगो को नौकरी और रोजगार दिया था लेकिन भाजपा सरकार मे सब रोक दिया गया।श्री विश्वकर्मा ने समाज से एक नजर कारोबार पर तथा एक नजर सरकार पर रखने को कहा। जनविरोधी सरकार भाजपा को एकजुट होकर हटाने और सपा सरकार लाने की अपील की। भाजपा रोज झूठ बोलकर पिछडे वर्गो को गुमराह कर रही है। भाजपा की गलत नीतियो से पिछडो के आरक्षण को समाप्त करने की साजिश हो रही है। श्री विश्वकर्मा ने भाजपा के झूठ से सावधान रहने को कहा। सभी को एकजुट होकर भाजपा सरकार को हटाने तथा श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व मे सपा की सरकार बनाने की अपील की तभी विश्वकर्मा समाज व पिछडे वर्गो का सम्मान और भविष्य सुरक्षित रह सकता है। केवल समाजवादी पार्टी ही आपका भला कर सकती है। कार्यक्रम का अध्यक्षता मास्टर हरिराम विश्वकर्मा संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम महासभा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष चेयरमैन बिलरियागंज वीरेंद्र विश्वकर्मा विधायक अतरौलिया डा. संग्राम यादव सपा जिला महासचिव हरिप्रसाद दूबे ब्लाक प्रमुख चन्द्रशेखर यादव चेयरमैन अतरौलिया सुभाष चन्द जायसवाल आयोजक महासभा के जिला महासचिव पार्षद दिनेश विश्वकर्मा अमरनाथ विश्वकर्मा रविन्द्र विश्वकर्मा जयहिंद विश्वकर्मा चन्द्र प्रकाश विश्वकर्मा डा. सुनील विश्वकर्मा पीजीआई रिंकू विश्वकर्मा राधेश्याम विश्वकर्मा मुकेश विश्वकर्मा नरेंद्र विश्वकर्मा रामू विश्वकर्मा राम प्रकाश विश्वकर्मा दयाराम विश्वकर्मा राम सुरत विश्वकर्मा रामाकांत विश्वकर्मा सहित आदि लोगों ने सम्बोधित किया।




















































Leave a comment