Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रेमी से शादी के बाद लड़की ने वीडियो किया जारी वीडियो में देखें लड़की ने क्या कहा


आजमगढ़। घर से भागी एक युवती ने एक वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। युवती ने अपने माता पिता व भाई पर आरोप लगाया कि वह उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी करना चाहते हैं। युवती ने जारी वीडियो में बताया कि वह अपने प्रेमी से अपनी मर्जी से शादी कर रही है। इस शादी से उसके प्रेमी परिजन खुश है। लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उसके ऊपर या उसके ससुराल वालों के साथ किसी भी प्रकार की घटना होती है तो उसके लिए उसके माता-पिता व अन्य परिजन जिम्मेदार होंगे। मामला बरदह थाना क्षेत्र का है।
बताते चलें कि इस सम्बन्ध में युवती के परिजनों ने थाने में लड़की की गुमशुदमी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। जिसमें थाना क्षेत्र निवासी हरिशचंद्रपुर निवासी दीपक पुत्र राम मूरत द्वारा लड़की को बहला फुसलाकर दिल्ली भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh