Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ में 23 नवम्बर को रोजगार मेला का आयोजन


आजमगढ़ 20 नवम्बर-- प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आजमगढ़, अशोक कुमार ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ में दिनांक 23 नवम्बर 2021 को प्रातः 10ः00 बजे से महेन्द्रा एण्ड महेन्द्रा लखनऊ/एडवान्टेज नोएडा/आईसेक नोएडा अधिष्ठान द्वारा कैम्पस/ रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें राजकीय/निजी आईटीआई व्यवसाय- इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक, वेल्डर, पेन्टर, फिटर, मैकेनिक व्हीकल, मशिनिष्ट के उर्त्तीण पुरूष प्रशिक्षार्थी प्रतिभाग कर सकते है। प्रशिक्षार्थियों की उम्र दिनांक 23 नवम्बर 2021 को 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।
शासन/प्रशासन द्वारा जारी कोविड -19 के निर्देशों का पालन करते हुए कैम्पस/ रोजगार मेला के समय सभी प्रतिभागियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-20-11-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh