Latest News / ताज़ातरीन खबरें
आवासीय मंडई में आग लगने से कई हजारों का सामान जल कर हुआ नष्ट
आज़मगढ़ तहबरपुर 20 नवम्बर तहबरपुर थाने के हजारेपुर गांव में आवासीय मंडई में आग लगने के फलस्वरूप हजारों रुपए मूल्य के सामान जल कर नष्ट हो गए निजामाबाद तहसील में पढ़ने वाले तहबरपुर थाने के हजारे पुर गांव में चंद्रमणि पांडे पुत्र स्वर्गीय द्वारिका पांडे आवासीय मंडई में शुक्रवार की देर रात आग लग गई आग कैसे लगी यह मालूम नहीं हो सका आग लगने की खबर सुनकर गांव के अलावा आस पास के लोग जुट गए और आग बुझाने लगे आग लगने की सूचना पाकर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और किसी तरह आग बुझाई मंडई में रखा चौकी, कपड़ा, बर्तन ,खाद्य सामग्री जलकर नष्ट हो गए पीड़ित परिवार ने शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए हेतु आहेतुक सहायता दिलाए जाने की मांग किया है।




















































Leave a comment