Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शादी में डीजे की धुन पर थिरक रहे बराती और घरातियों में जमकर चले लाठी-डंडे : आज़मगढ़


आजमगढ़ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कठैचा गांव में बुधवार की रात्रि मैं जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह गांव की दलित बस्ती से बारात आई हुई थी कि द्वारपूजा के दौरान नाच गाना डीजे पर चल रहा था कि इसी दौरान नाचने के विवाद को लेकर लड़की के चचेरे भाई से विवाद हो गया। जिस पर जमकर दोनों पक्षों में ईंट पत्थर लाठी-डंडे चलने लगे । कि किसी ने जीयनपुर पुलिस को सूचना दी जीयनपुर पुलिस एवं 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया तो ग्रामीण पुलिस को भी नहीं बख्शा और उनके साथ धक्का-मुक्की एवं ईंट पत्थर चलाने लगे जिस पर पुलिस ने लाठी भाजकर लोगों को खदेड़ा तब जाकर मामला किसी तरह से शांत हुआ।
पर शादी घण्टो रुकी रही जिस पर दोनों पक्षों के बुजुर्गों और बुद्धिजीवियों के साथ बैठकर पुलिस ने समझौता कराया तब जाकर किसी तरह से शादी हो सकी। हालांकि इस दौरान पुलिस ने गांव से 3 लोगों को हिरासत में घराती पक्ष से लिया है और पूछताछ में जुटी हुई है।जबकि अभी किसी पक्ष से तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है पर दोनों पक्ष समझौता करने पर बातचीत कर रहे हैं
बताया गया कि कठैचा गांव में सीमा पुत्री बृजभान से शादी करने के लिए मनिकाडीह से योगेंद्र पुत्र बंशराज की बारात धूम धाम के साथ आयी हुई थी और डीजे की धुन पर बराती घराती नाच रहे थे कि लड़की का चचेरा भाई विशाल पुत्र रामहित 24 वर्ष से नाचने को लेकर विवाद हो गया और मारपीट होने लगी मारपीट होते देख गांव के अन्य लोग भी बारातियों को लाठी डंडा ईट पत्थर से हमला बोल दिए। इसी समय किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जीयनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने का प्रयास करने लगी पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर होते रहे जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को रोकने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। जिसमें कई पुलिसवालों को भी चोटें आई इसके बाद पुलिस ने मौके से तीन चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं पड़ी है पर सुलह समझौता का प्रयास चल रहा है


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh