Latest News / ताज़ातरीन खबरें

#तलाक_तलाक_तलाक : विवाहिता को जबरन घर से निकाला, फोन पर दिया तीन तलाक : आजमगढ़


आजमगढ़। जनपद के रानी की सराय थाने में गुरूवार को तीन तलाक का एक मुकदमा पंजीकृत किया गया. तहरीर में पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने व पति पर फोन कर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार, रानी की सराय थाना के आंवक गांव निवासी मास्टर अबुल वफा ने अपनी पुत्री सिद्दिका बानो का निकाह पांच साल पूर्व सरायमीर थाना क्षेत्र के रहने वाले तनवीर के साथ किया था. निकाह में पांच लाख नगद के अलावा लगभग इतनी ही कीमत के सामान बतौर उपहार दिए गए थे. पीड़िता सिद्दिका के अनुसार निकाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. सास इशरत जहां, ससुर रिजवान, ननद मरियम व पति के मामा आतिफ अक्सर ही उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. वह दो पुत्रियों की मां है. इसमें एक बच्ची दो साल व एक अभी एक माह की है. पीड़िता ने बताया कि तीन सितंबर को उक्त लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकला दिया. वह अपने मायके में बच्चियों के साथ रह रही है. इस बीच बुधवार को पति ने उसे फोन कर तीन तलाक भी दे दिया. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh