Latest News / ताज़ातरीन खबरें
शार्ट सर्किट से लगी आग कोल्ड ड्रिंक गोदाम में-आजमगढ़
आजमगढ़ शहर कोतवाली के शिबली मंजिल रोड पर स्थित कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी व गोदाम में बीती रात आग लग गई। बताया जा रहा है कि आधी रात के आस-पास शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। घटना में गोदाम में रखे कोल्ड ड्रिंक की हजारों बोतलें, इसके अलावा एजेंसी के कंप्यूटर लैपटॉप प्रिंटर बिल रजिस्टर समेत कई जरूरी कागजात व इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गए। पीड़ित संतोष कुमार गुप्ता ने घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार से लोगों के सहयोग व फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया। मामले की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है। पीड़ित के अनुसार 5 लाख से ऊपर का नुकसान हुआ है।




















































Leave a comment