Latest News / ताज़ातरीन खबरें

18 नवंबर को उत्तर प्रदेश निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

आज़मगढ़ : उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर 18 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर दिया जिससे जिले की विद्युत व्यवस्था राम भरोसे हो गई है सिधारी हाइडल कॉलोनी पर अधीक्षण अभियंता के कैंपस में कर्मचारियों ने अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर प्रबंधन तंत्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है संघ की तरफ से अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तब कर यह बहिस्कार लगातार जारी रहे गा ।
जिसमें प्रमुख रूप जिला उपाध्यक्ष बलवंत सिंह ,जिला महामंत्री प्रभाकर मौर्य, जिला संगठन मंत्री देवेंद्र यादव एवम रमेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी सुनील यादव, पूर्वांचल उपाध्यक्ष आशीष पांडे, पूर्वांचल मीडिया प्रभारी राम जी के साथ साथ अन्य पदाधिकारी एवम संविदा साथी मौजूद रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh