प्रातिबन्धित पशु के माँस के साथ एक पशु तस्कर गिरफ्तार,तीन हुये फरार : माहुल
माहुल(आज़मगढ)अहरौला थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के रौजा टोला से बुधवार देर शाम माहुल चौकी की पुलिस ने तीन कुंतल 18 किलो गोमाँस के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और तीन पशु तस्कर पुलिस को चकमा दे कर नाले को कूद कर भाग गए।मौके से पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक तराजू,चाकू,सूजा व चॉपर के साथ साथ प्रातिबन्धित पशु के 12 कटे पैर भी बरामद हुये।
बुधवार देर शाम जरिये मुखबिर माहुल चौकी प्रभारी विजय प्रकाश मौर्य को यह सूचना मिली कि कुछ लोग प्रतिबंधित पशु के माँस को लेकर माहुल के रौज़ा मोहल्ले की तरफ जा रहे।सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी माहुल विजय प्रकाश मौर्य ने रौज़ा मोहल्ले के आसपास घेराबंदी शुरू की।इतने में चार पशु तस्कर बोरे में माँस लेकर आते दिखाई दिये।पशु तस्करों ने पुलिस को देख भागना शुरू किया।जिसमें से एक पशु तस्कर को विजय प्रकाश मौर्य ने दौड़ा कर पकड़ लिया और तीन पशु तस्कर पुलिस को चकमा देते हुये नाला कूद कर भाग गये।पूछताछ में पशु तस्कर ने अपना नाम इफ्तेखार कुरैशी पुत्र मुस्कताक निवासी कुरैशी मोहल्ला माहुल और भागने वालो का नाम दिलशाद कुरैशी व जीशान कुरैशी पुत्रगण मुस्ताक कुरैशी व जाकिर उर्फ सैफ कुरैशी पुत्र रफीक कुरैशी निवासी गण कुरैशी मोहल्ला थाना अहरौला बताया।पुलिस ने जब पशु तस्करों द्वारा फेके गये बोरे और आसपास की झाड़ियों की तलाशी ली तो वहाँ से उसे तीन क्विंटवल प्रतिबंधित पशु का माँस,12 प्रातिबन्धित पशु के पैर व चमड़े ,इलेक्ट्रॉनिक तराजू दो चाकू,एक चॉपर, एक सूजा व प्लास्टिक के थैले आदि बरामद हुये।उसके बाद पुलिस ने प्रातिबन्धित पशु के माँस का डिस्पोजल कराते हुए पशु चिकित्सक को बुला कर माँस का सेम्पल लेकर उसे जांच हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेज दिया और गिरफ्तार पशु तस्कर इफ्तेखार कुरैशी पुत्र मुस्ताक को गोबध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम की सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया।




















































Leave a comment