Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पोखरे में डूबने से अबोध बालक की मौत - मेहनगर

आज़मगढ़ जनपद के मेहनगर स्थिति पोखरे में डूबने से 15 माह के अबोध बालक की मौत मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदनी गांव निवासी राघवेंद्र सिंह का 15 माह का सुपुत्र संस्कार शाम करीब 4.30 बजे छोटे-छोटे बच्चों के साथ खेल रहा था कि इसी बीच घर समीप पोखरे में चला गया। जब बाहर माता सीता देवी निकली तो देखा कि संस्कार नही है ,तब अगल बगल के घरों में खोजना शुरू की जब लड़का नही मिला तो बेहाल हो गई। इसी बीच गांव के ही एक वयोवृद्ध ने कहा कि जरा पोखरे में देखो तो एकत्रित लोगों ने पोखरे में जाकर देखा तो शव उतराया हुआ था। शव देखकर माता सीता देवी दहाड़े मारकर रोना धोना शुरू कर दिया ,वही होनहार लड़के को देख परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में छोटा था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh