Latest News / ताज़ातरीन खबरें
महिला की निर्दयता पूर्वक हत्या करने वाले आरोपी ने अपना जुर्म लिया कबूल
राजसमंद,अमरतीया #राजसमंद जिले के गोमती चौराहा क्षेत्र के अमरतिया गांव में 15 तारीख को एक महिला की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई. महिला का शव जिसने भी देखा वह सन्न रह गया। आरोपी ने महिला के गले को धारदार हथियार से काट दिया तो वही उसके दोनों पैर काट कर पैरों में से पहले चांदी के कड़े लूट कर फरार हो गया । सूचना पर पहुंची चारभुजा थाना पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए, साथ ही उदयपुर से एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया । 16 तारीख को पुलिस ने घटनास्थल का फिर से मौका मुआयना किया और फॉरेंसिक सबूत जुटाए। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर अमरतिया गांव के ही 22 साल के बंसीलाल बलाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया।





















































Leave a comment