Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पिस्टल धारी युवती से परेशान दंपति को नहीं मिल रहा है न्याय,एसपी से लगाया गुहार : आजमगढ़


आजमगढ़ पिस्टल धारी युवती के परेशान पट्टीदारों से तंग होकर आज एक दंपति पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने पहुंचा। यह दंपति पहले भी निवर्तमान कप्तान को प्रार्थना पत्र दे चुका था,मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। यह दंपति कप्तानगंज वभनपुरा गांव का रहने वाला है। पति भावेश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थन पत्र देकर बाहर निकले तो मीडिया के समक्ष अपना रोना शुरू कर दिए। भावेश मिश्रा का कहना है कि वे चार पट्टीदार है। एक ही घर में रहते हैं। एक पट्टीदार की औरत बंटवारा करने के लिए परेशान करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पट्टीदार की औरत के साथ एक युवती पिस्टल लेकर घर पर आती है और धमकी देती है। हाल ही छठ पूजा के दिन भी मारपीट किया। 112 नंबर पर सूचना देने पर मौके पर पुलिस आती है,तब वह युवती किसी को कुछ नहीं समझती है। यही आरोप दुर्गेश मिश्रा ने युवती पर लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh