Latest News / ताज़ातरीन खबरें

क्रिकेट प्रतियोगिता मे अल्ज़ेन क्लब निज़ामाबाद ने मारी बाजी,अशरफ रहे बेस्ट प्लेयर

आज़मगढ़ : जनपद के मार्टीनगंज तहसील के ग्राम डेमरी में आयोजित तीन दिवसीय अंडरआर्म क्रिकेट प्रतियोगिता आज सकुशल सम्पन्न हो गई जिस मे निज़ामाबाद की"अल्जेन इंटरप्राइजेज"की टीम ने फाइनल मैच मे शानदार प्रदर्शन करते हुए फूलपुर जगदीशपुर को हराकर प्रथम स्थान पर कब्ज़ा कर लिया जिस से पूरे छेत्र में खुसी का माहौल है।
विजेता टीम के कप्तान साकिब शफात सहित उमर,ख़ालिद,अखिलेश नदीम,शाहनवाज़,शाहआलम और टीम कोच कामरान ने छेत्र व गांव वासियों को इस सफलता का श्रेय देते हुए टूर्नामेंट के आयोजकों का शुक्रिया अदा किया।
प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर का एवार्ड अशरफ ने जीता।इस अवसर पर पूर्व विधायक आदिल शेख़ ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को इनाम देकर सम्मानित किया और आयोजकों को आगे भी टूर्नामेंट करने की सलाह दी।बता दें कि इस टूर्नामेंट में जिले भर की दो दर्जन से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh