Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सरायमीर कस्बा के एक मुहल्ला में एक किशोरी का अपहरण कर कुछ लोगो ने कमरे में बंद करने की घटना सामने आई , घटना की सूचना पर डीआइजी व पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच कर किया जांच

आजमगढ़ सरायमीर कस्बा के एक मुहल्ला में एक किशोरी का अपहरण कर कुछ लोगो ने कमरे में बंद करने की घटना सामने आई है। किशोरी के परिजन व स्थानीय लोग आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना पर डीआइजी, अखिलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य मौके पर पहुंच कर जांच की। परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया।
परिजनों ने आरोप लगाया बुधवार की सुबह 15 वर्षीया बेटी बाजार जा रही थी। मुहल्ले के दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने उसकी बेटी का अपहरण कर कमरे में बंद कर दिया। जानकारी होने पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। मामला दो पक्ष का होने से तनाव हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तनाव को देखते हुए डीआईजी अखिलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, सीओ फूलपुर सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। पुलिस टीम गठित कर गिरफ्तारी की जाएगी.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh